सम्बोध, Sambodh
www.sambodhshodhpatrika.org
Establish Year : 2015
ISSN No. : 2394-7810

लेखकों के लिए निर्देश (Instructions)

सम्बोध शोध पत्रिका अर्धवार्षिक है, जिसमें सामाजिक एवं मानविकी विषयों से सम्बंधित मौलिक लेखों का प्रकाशन किया जाता है। शोध पत्र भेजते समय निम्न बिन्दुओं पर ध्यान दें -

  1. शोधकर्ता या लेखक अपने शोधपत्र / लेख को हिंदी अथवा English भाषा में भेज सकते हैं।
  2. अपने लेख में प्रस्तुत आंकड़ों तथा तथ्यों को प्रस्तुत करते समय स्रोत अवश्य दें अथार्त सन्दर्भग्रन्थ सूची का उल्लेख अवश्य करें।
  3. सन्दर्भग्रन्थ सूची में लेखक का नाम, पुस्तक या पत्रिका नाम, (पत्रिका के सन्दर्भ में लेख का शीर्षक, पत्रिका का नाम, अंक, पृष्ठ क्रम एवं प्रकाशन वर्ष ) प्रकाशक एवं प्रकाशन वर्ष दें।
  4. लेख से सम्बंधित अच्छी गुणवत्ता के लिए ग्राफ या चार्ट और तालिकाओं आदि को भी सम्मिलित कर सकते हैं।
  5. शोध-पत्र A -4 साइज़ के कागज पर कंप्यूटर से एक तरफ मुद्रित हो।
  6. शोध-पत्र Microsoft Office Word में हिंदी में Kruti Dev 010 के Font Size 12 तथा अंग्रेजी में Time New Roman Font Size 10 में टाइप करवाकर रजिस्टर्ड डाक से अथवा  Online Submit Article  अथवा  Email (editor1sambodh@gmail.com) के माध्यम से जमा करें।
  7. रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए लेख की सॉफ्ट कॉपी के साथ हार्ड कॉपी (Hard Copy) होनी चाहिए अन्यथा लेख स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
  8. कृपया अपने वर्ड फाइल की साइज 2 एमबी या इससे कम रखें।
  9. शोध पत्रों की स्वीकृति एवं अस्वीकृति का अंतिम निर्णय सम्बंधित विषय के दो विशेषज्ञो कि अनुशन्सा ( Expert comments of Referees) से संपादक मण्डल द्वारा लिया जाता है। इस संबन्ध में अन्तिम अधिकार संपादक को प्राप्त है जो सभी सदस्यो को मान्य होगा।
  10. शोध पत्र के प्रकाशन हेतु संपादक के नाम पत्र होना चाहिए, जिसमें स्पष्ट रूप से शोध पत्र के सम्बन्ध में "मौलिक एवं अप्रकाशित" शब्द लिखा होना चाहिए और इसे अन्यत्र न भेजे जाने की पुष्टि हो।
  11. लेखकों से अनुरोध है कि समस्त पत्र व्यवहार राष्ट्रभाषा (हिंदी) में करने की कृपा करें।
  12. प्रकाशित शोध लेखों में व्यक्त विचार लेखक के हैं, इसलिए गलत तथ्यों के प्रस्तुतिकरण की समस्त जिम्मेदारी लेखक की होगी।